Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Karate Association Raebareli Karate Association Raebareli
Karate Association Raebareli Karate Association Raebareli
  • Home
  • ABOUT US
  • Home
  • ABOUT US
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

कराटे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापनप्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित

By rakeshkarate011@gmail.com
July 12, 2026 2 Min Read
0

कराटे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन
प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित

रायबरेली। कराटे एसोसिएशन रायबरेली द्वारा पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में पुलिस लाइन परिसर में अधिकारी एवं कर्मचारियों के बच्चों के लिए आयोजित कराटे मार्शल आर्ट्स एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आज किरन बहुउद्देशीय हॉल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह में बच्चों ने कराटे एवं आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रभावशाली प्रदर्शन कर उपस्थित अधिकारियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
शिविर के दौरान मुख्य प्रशिक्षक मास्टर राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बच्चों को आत्मरक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं शारीरिक फिटनेस का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बांटे प्रमाण पत्र
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा शिविर में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले बच्चों में कर्तव्य, सारा, मनन, मान्या, अर्पिता, शाहिन बानो, दिव्यांश, अयांश, अथर्व, दिव्यांश, यश, यशी, तन्वी, दिव्यांशु, यति, अरना, कायरा, आयुषी, सुमित, शाश्वत, प्रांजल, पिहू, हर्ष, नीतिका, आयुष, महाविष, सूरज, निखिल, श्रेया, रौनक, सपना, आयुषी, अवनी, प्रतीक्षा, आर्यवर्धन, तृषा, अन्वी, कृष्णा, गौरी, माही, वैष्णवी, अनिरुद्ध, ओमिशा, शिवानी, मोहम्मद इम्तियाज अली एवं सृष्टि शामिल रहे।
समर्पण के लिए प्रशिक्षक भी हुए सम्मानित
समारोह में शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा मुख्य प्रशिक्षक मास्टर राकेश कुमार गुप्ता तथा सहायक प्रशिक्षक रितिका गुप्ता, क्षितेंद्र शास्त्री एवं आशीष जायसवाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने सभी प्रशिक्षकों के समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण कार्य की सराहना करते हुए उनके योगदान को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।
आत्मरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण बच्चों के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर न केवल बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच का भी विकास करते हैं।
मुख्य प्रशिक्षक मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कराटे केवल आत्मरक्षा की कला नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम है। नियमित अभ्यास से बच्चे शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होते हैं।
कार्यक्रम के अंत में कराटे एसोसिएशन रायबरेली की ओर से पुलिस विभाग, सभी अधिकारियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे समारोह का वातावरण उत्साह, गर्व एवं सम्मान से परिपूर्ण रहा तथा बच्चों की उपलब्धियों पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर आर आई मैनेजर दूबे, प्रियंका भारद्वाज, अमित कुमार आदि मौजूद रहे

Author

rakeshkarate011@gmail.com

Follow Me
No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कराटे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापनप्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2026

Categories

  • Uncategorized
Copyright 2026 — Karate Association Raebareli. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme